Saturday, 25 June 2016

2050 BHARAT
JAGGU WITH HIS SON JAGGA waiting on the platform for their #bullet train to delhi from varanasi. जग्गा ने तभी अपनी पिता को दूर एक कुली की तरफ इशारा कर पूछा। पिताजी वो कौन है वो हमारी तरह नहीं दिखता। पिताजी ने उत्तर दिया बेटा ,वो एक है यहाँ कुली का काम करता है। हमने तो मोबाइल एप्लीकेशन बना के इतनी ज्यादा तरक्की कर ली है कि अब ये सब कामो के लिए विदेशी रखने पड़ते है।
जग्गा - पापा पर आप तो कहते है हम किसान है।
जग्गू - बेटा हम स्मार्ट फार्मर्स है, हम दूर स्मार्ट सिटीज में रह कर स्मार्ट फ़ोन द्वारा #स्मार्ट विलेजेज में स्मार्ट फार्मिंग करते है।
जग्गा - पापा हम पूरी दुनिया से आगे कैसे है।
जग्गू - बेटा कुछ साल पहले एक फरिश्ता आया था जिसके पास सुपर पावर थी उसने ही ये चमत्कार किया।
ट्रेन आगयी जग्गा और जग्गू दोनों ट्रैन में बैठ गए। ट्रैन चल पड़ी खिड़की से बाहर जग्गा ने देखा लोग सर प हाथ धरे बैठे है।
साधारण ट्रेनों का रेलवे स्टेशन दिखा, ट्रेन और स्टेशन दोनों में जबरदस्त भीड़।
एक जगह युवको और युवतियों की लम्बी कतार हाथ में फाइल्स लिए कड़कड़ाती धुप में खड़े देख जग्गा ने पूछा पापा ये लोग तो हिंदुस्तानी से दिखते है ये ये इतनी धक्का मुक्की और भीड़ में क्यों है।
जग्गू - आह ! बेटा ये स्मार्ट नहीं है गधे है। इनकी इमेजिनेशन पावर यानि कल्पना शक्ति कम है। इसीलिए ये हमसे ३० साल पीछे है। हम अपनी कल्पना शक्ति से इनसे तीस साल आगे है। हमारे पास सबकुछ स्मार्ट वाला है न।
जग्गा का मन नई माना वो फिर पूछा पापा हम आगे वो पीछे , मैं समझा नहीं।
जग्गू - कैसे समझेगा तूने मैट्रिक्स #MATRIX नहीं देखी न। हम अलग दुनिया में जी रहे है वो अलग दुनिया में। क्योंकि हमने फरिश्ते कि बात समझ ली थी हम स्मार्ट जो है वो नहीं समझ पाए तो इस हाल में है।
!!!!TWING TWING!!! BATTERY LOW PLEASE PLUG IN THE CHARGER TO CONTINUE THE GAME
JAGGA AND HIS SON SIGNING OFF AS THE BATTERY IS NOT SUFFICIENT

इस नए गेम की इंट्रोडक्शन ख़त्म होने से पहले बैटरी ख़त्म हो गई बड़ा पकउ गेम है।

No comments:

Post a Comment