Tuesday, 22 September 2015

#मन ना रंगाए ...

राहूल गांधी ने कल एक गंभीर बात कही इस दुनिया में सबके पास माँ है, कोई ऐसा नहीं जिसकी माँ नहीं और मोदीजी हमारी माँ हमसे छीन रहे है।इसपर आगे बैठे काँग्रेसी सोनिया गाँधी की ओर दौड़े, हम आपको कही नही जाने देंगे । राहूल ने कहा अरे ये नहीँ हमारी माता का मतलब जमीन। अब क्या करे कांग्रेसी,# माँ का मतलब उन्हें एक ही पता है। फिर आजकल एक न्यूज़ आई की अचानक से राहूल गाँधी की रैली में भीड़ ज्यादा आने लगी है, उसमें एक आप( AAP) के कार्यकर्ता भी थे हमने पूछा आप यहाँ कैसे , बोले सोमनाथ भारती वाले विषय से टेंशन हो गयी थी और आजकल कपिल शर्मा का शो #cnwk आ नहीं रहा तो यहाँ चले आए ।वैसे आजकल यदि और मनोरंजन चाहिए तो बिहार चुनावों पर होने वाली हिंदी चैनलों की बहस देख ले । अरे जो 5 साल से अपने नेताओं का गुणगान करते रहे अचानक से दूसरी पार्टी में जाकर गलियाने लगते है , लिखा ना हो तो पता नहीं चलता आज किस दल की ओर से आए है नेताजी।
बड़े-बड़े चोर अपनी-अपनी जाति के नेता बन गए है और टोका फसाँकर बिजली चुराने वाले विकास  के दावेदार।मजेदार बात ये है की हर दल समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष तथा न्याय का वकील है, वास्तविकता यह है- #मन ना रंगाए । रंगाए जोगी कपड़ा।
दाढ़ी बढ़ाय जोगी होई गेले बकरा ।

No comments:

Post a Comment